• Tue. Mar 31st, 2026

मथुरा जनपद में 3.05 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की दवा

ByVijay Singhal

Jun 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में बृहस्पतिवार से एक माह तक चलने वाले विटामिन ए संपूरण कार्यक्रम के प्रथम चरण का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा के निर्देशन में एसीएमओ डा. अशोक कुमार ने बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाकर किया। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को शहरी एवं ग्रामीण टीकाकरण सत्रों के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा विटामिन ए की संपूरण खुराक निशुल्क पिलाई जायेगी। उन्होंने विटामिन ए के फायदे एवं उपचार के बारे में बताया कि रतौंधी एवं अंधापन एवं कुपोषण से बचाव, रोगों से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. रोहितास सिंह ने बताया कि जनपद में विटामिन ए संपूरण कार्यक्रम अभियान में 3 लाख 5,392 बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिये जनपद में अभियान के दौरान स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस विभाग के संयुक्त प्रयासों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छाया वीएचएसएनडी सत्रों पर एएनएम द्वारा विटामिन ए की दवा पिलाई जाएगी। इस अवसर पर डीसीपीएम डॉ. पारूल शर्मा, फोजिया खानम, नम यादव, जितेन्द्र कुमार, अर्चना गौर आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.