• Tue. Mar 31st, 2026

नोह्नझील में अनियमितता बरतने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज

ByVijay Singhal

Jun 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कस्बा नौहझील में स्वास्थ्य विभाग व एसडीएम ने संयुक्त कार्रवाई में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को अनियमितता बरतने पर सील किया है। कार्रवाई को देख कई अन्य मेडिकल संचालक अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। नौहझील-बाजना रोड़ पर हनुमान नगर काॅलोनी में एक राधे अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित है। यहां महिला डाॅक्टर द्वारा अल्ट्रासाउंड करने की अनुमति है, पर पुरुष डाॅक्टर द्वारा महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया जाता था। सेंटर पर बरती जा रहीं अनियमितताओं को लेकर कई मरीजों द्वारा शिकायत की गईं थीं। सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. चित्रेश, एसडीएम आदेश कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार दोपहर यहां टीम पहुंची। टीम के आने से पहले ही सेंटर संचालक व संबंधित स्टाफ मौके से भाग गया। केवल काउंटर पर कर्मचारी मौजूद मिला। यहां जांच में कुछ अभिलेख भी मिले। इसके चलते टीम ने कार्रवाई करते हुए सेंटर को सील कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि मौके पर अभिलेख मिलने के चलते अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील करने की कार्रवाई की गई है। टीम में नौहझील सीएचसी प्रभारी डॉ. हेमराज सिंह, कौशिक भट्टाचार्य, लेखपाल चरन सिंह, चांद सय्यद, कानूनगो हरीशंकर आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.