• Tue. Mar 31st, 2026

नालों के सफाई कार्य में बाधक बन रही विद्युत लाइन

ByVijay Singhal

Jun 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महापौर विनोद अग्रवाल ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को नालों के सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य में गति लाने और सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा है। मानसून के समय होने वाले जलभराव को दूर करने के लिए नगर निगम के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ भैंस बहौरा, के आर डिग्री कॉलेज, महोली रोड, बीएसए कॉलेज वाले नाले का निरीक्षण किया। महापौर ने बताया कि जलभराव की समस्या को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस समस्या को दूर करने में सबसे बड़ी बाधा नालों के बीच में आ रही विद्युत विभाग की केबल हैं। इस संबंध नगर निगम के माध्यम से कई बार पत्राचार भी किया है, लेकिन विद्युत विभाग की ओर से कोई समाधान नहीं हुआ है। नालों की सफाई के निरीक्षण के दौरान वहां के स्थानीय नागरिकों से भी अपील की है कि वह कूड़ा सीधे नाले में ना डालकर नगर निगम द्वारा चलाई जा रही कूड़ा गाडी में ही डालें। जिससे हमारा शहर साफ और स्वच्छ रहे। निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ नगर आयुक्त शशांक चौधरी, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.