• Mon. Mar 30th, 2026

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में आयोजित विशेष लोक अदालत हेतु सूचना

ByVijay Singhal

Jun 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 29.07.2024 से 03.08.2024 तक माननीय सर्वोच्च न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
इस विशेष लोक अदालत में माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित श्रम वाद, चेक बाउंस मामले, मोटर दुर्घटना मामले, अन्य क्षतिपूर्ति मामले, पारिवारिक न्यायालय के मामले, सेवा सम्बंधी मामले, कर सम्बंधी मामले, शैक्षणिक मामले, भरणपोषण मामले, बंधक संबेधी मामले, उपभोक्ता संरक्षण संबंधी मामले, स्थानान्तरण याचिकाएं (दीवानी व आपराधिक), भूमि सम्बंधित मामले, आपराधिक शमनीय मामले, अन्य दीवानी मामले में सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण किया जायेगा। यदि आप माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष लम्बित अपने मामले को इस विशेष लोक अदालत के माध्यम से सुलह-समझौते द्वारा निस्तारित कराना चाहते हैं, तो अपने मामले को लोकअदालत में सूचीबद्ध कराने हेतु दिनांक 28.07.2024 से पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा से सम्पर्क कर सकते हैं। अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सुरेंद्र प्रसाद द्वारा बताया गया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उक्त विशेष लोक अदालत में जनपद मथुरा से सम्बंधित जो मामले चिन्हित किये गये हैं, उनमें कुसुम वनाम् राकेश आदि, नीलम वनाम् नगेन्द्र सिंह, एक्स वनाम् कृष्ण गोपाल आदि, वोलोडिवाईमार सबडियार वनाम् ओलेन कोचानोवा एलियस श्री रंगा देवी, वोलोडिवाईमार सबडियार एलियस वृजा कुमार दास वनाम् ओलेन कोचानोवा एलियस श्री रंगा देवी व अन्य, प्रीतम झाकर वनाम् मानवेन्द्र सिंह आदि, राजेश कुमार चतुर्वेदी वनाम् उ०प्र० सरकार आदि, सीमा देवी वनाम् उ०प्र० सरकार आदि, आई.सी. आई.सी.आई लोमबार्ड जनरल इंश्योरेन्स कम्पनी लि० वनाम् सीमा देवी, हेल्थअवतार इंडिया प्रा०लि० वनाम् उ०प्र० सरकार आदि, तोष कुमार शर्मा वनाम् उच्च न्यायालय इलाहाबाद आदि में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा द्वारा पुलिस के माध्यम से, पराविधिक स्वयंसेवकों के माध्यम से तथा नजारत तामीलकर्ता द्वारा नोटिस पक्षकारों को प्राप्त कराये जाने हेतु प्रेषित किये जा चुके हैं। अतः उक्त पक्षकारगण नियत दिनांक 03.07.2024 को प्रातः 11.00 बजे कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा में व्यक्तिगत / ऑनलाईन उपस्थित हों।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.