• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा में नगर निगम की टीम ने किये प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक के गिलास

ByVijay Singhal

Jun 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत प्रतिदिन प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध अभियान निगम की अलग अलग टीमों द्वारा चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत प्राप्त होने वाली प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त करने के साथ जुर्माना वसूल किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान राजकुमार लवानिया सफाई निरीक्षक सौरव अ्ग्रवाल सफाई निरीक्षक एवं प्रवर्तन दल द्वारा प्रतिबन्धित प्लास्टिक/पाॅलीथीन के विरूद्ध लगातार चल रहे अभियान के क्रम में मण्डी समिति चौराहा के पास के पास से ट्रक में लदी लगभग 25 किलो प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक के गिलास जब्त किये गये। जिस पर सफाई निरीक्षक द्वारा 20 हजार रु का जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही भविष्य में प्रतिबन्धित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने हेतु कड़ी चेतावनी दी गई। नगर आयुक्त शशांक चौधरी का कहना है सुखमय मानव जीवन के लिए प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का किसी भी सूरत में प्रयोग नहीं करना चाहिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.