• Fri. Feb 13th, 2026

व्रन्दावन की परिक्रमा लगा रहे श्रद्धालु को मारी टक्कर, मौत

ByVijay Singhal

Jun 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में दर्शन करने आए श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत हो गई है। कार चालक की लापरवाही से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को देवरहा बाबा घाट के पास अपनी जान गंवानी पड़ी है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शव को कब्जे में लिया है। दुर्ग (छत्तीसगढ़) से 12 श्रद्धालुओं का समूह 8 जून को वृंदावन दर्शन करने आया था। सोमवार सुबह सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मदन शाह (66) अकेले वृंदावन की परिक्रमा करने निकल गए, जबकि अन्य परिजन संत प्रेमानंद के दर्शन करने चले गए। इसी बीच मदन शाह परिक्रमा करते हुए यमुना दर्शन के लिए देवरहा बाबा घाट की तरफ चले गए। इसी बीच एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए शाह को अपनी चपेट में लेते हुए 50 मीटर दूर तक घसीटता ले गया और कार पेड़ में जाकर टकरा गई। राहगीरों ने गाड़ी चालक अनुज शुक्ला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसी बीच मदन शाह को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के दामाद नितिन कुमार साहू ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया जाता है कि चालक अनुज अयोध्या का रहने वाला है। तीन दिन पूर्व वृंदावन के एक आश्रम में रहने वाले भाई अंकित से मिलने आया था। इसी बीच अपने किसी मिलने वाले की गाड़ी लेकर वह घूमने निकला था। तभी यह हादसा हो गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.