हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में परिक्रमा मार्ग में गौरी गोपाल गोशाला के पास छज्जे से गिरने से एक साधु वेशाधारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। तलाशी में एक डायरी मिली, जिसमें मोबाइल नंबर पर बात करके मृतक की शिनाख्त हुई। कोतवाली की अध्दा चौकी पुलिस को सूचना मिली कि गौरी गोपाल गोशाला के पास छज्जे से गिरकर एक साधु वेशधारी की मौत हुई है। सब इंस्पेक्टर हीरा सिंह ने शव को कब्जे में लिया। तलाशी में साधु वेशधारी के थैले से एक डायरी मिली, जिसमें मोबाइल नंबर दामाद का मिला। पुलिस से जानकारी मिलने के बाद परिजन पोस्टमार्टम पर पहुंचे। मृतक के भतीजे विनोद ने चाचा हरिज्ञान (56) पुत्र सुखलाल निवासी गांव गाजीपुर, भरतपुर (राजस्थान) के रूप में शिनाख्त की। पुलिस के अनुसार मृतक करीब 15 दिन पहले वृंदावन आया था। पत्नी की मौत हो चुकी है, जबकि उसके एक बेटी है। बेटी भी अस्वस्थ बताई जाती है। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को भरतपुर ले गए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
