हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौतपा के छठवें दिन इंद्रदेव को बृजवासियों पर रहम आ ही गया। साय लगभग 3:30 बजे करीब तेज हवाओं के साथ आई रिमझिम बरसात में मौसम सुहाना कर दिया। गत 5 दिन से नौतपा के बेरुखी के चलते बृजवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। आज सांय ब्रजवासियों को गर्मी से हल्की निजात मिल गयी। गत पांच दिनों से सुबह से शाम तक घर में छुपे बैठे लोग मौसम का मिजाज देखकर घरों से बाहर निकल आए और आसमान की ओर हाथ जोड़कर इंद्रदेव से ऐसा ही वातावरण बनाए रखने का आग्रह करने लगे। वैसे भी कान्हा की नगरी के विषय में कहा जाता है कि यह तीन लोग से न्यारी है यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है उसी का ही ऐसा नजारा आज महानगर क्षेत्र में देखने को मिला।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
