हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली के महोली रोड पर स्थित एक बैंक के एटीएम को सोमवार रात तोड़कर उसमें से रुपये लूटने के इरादे से घुसे चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। आरोपी के पास से एटीएम तोड़ने के औजार बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि राजीव गांधी नगर, हाईवे पर लोहे के पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एटीएम का एक कैमरा, हथौड़ा, प्लास, पेचकस, तार काटने का कटर आदि बरामद किया है। इंस्पेक्टर के अनुसार महोली रोड के एटीएम को तोड़ने के लिए हथौड़ा व अन्य उपकरण लेकर एक चोर घुस गया। सीसीटीवी में कैद होने पर बैंक की टीम ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची। पुलिस की गाड़ी को देख आरोपी भाग गया था। सीसीटीवी में कैद तस्वीर के आधार पर उसकी पहचान प्रेमचंद पुत्र धर्म सिंह निवासी लक्ष्मी नगर, जमुनापार के तौर पर हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
