• Sun. Feb 15th, 2026

सूरज का थर्ड डिग्री टॉर्चर, पारा 47 पर

ByVijay Singhal

May 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गर्मी का सितम भी कम नहीं हुआ। अधिकतम तापमान बीते दिन की तुलना में 0.3 डिग्री सेल्सियस कम 47 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी महज 0.2 डिग्री की गिरावट के साथ 30 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभ लू चलने से राहगीरों को बदन पर जलन का एहसास हुआ। शाम तक गर्म हवा के थपेेड़े परेशान कर रहे थे।
सुबह सात बजने के साथ ही सूरज के तेवर नजर आने लगे थे, लोगों को लग रहा था आज भी बीते दिन की जैसी ही गर्मी रहेगी। हुआ भी ऐसा ही। जैसे-जैसे दिन चढ़ा पार भी चढ़ता गया। दोपहर 12 बजे बाद सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। जो लोग जरूरी कामवश बाहर निकले वे पूरे शरीर को ढके नजर आए। इस दौरान जहां कहीं भी छांव नजर आ रही थी, वहां रुककर धूप से बचने का जतन कर रहे थे। लू का आलम यह था कि शाम छह बजे तक हवा में तपिश थी। इस वजह से पार्कों में भी रौनक नहीं थी। गलियों मेंं बैठी महिलाएं हाथ पंखे से हवा लेकर राहत पानी की कोशिश कर रही थी, क्योंकि घरों में उमस से बुरे हालात थे। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी तीन-चार दिन और ऐसी ही गर्मी पड़ेगी और लू चलेगी। दिन और रात के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। ऐसे में दोपहर में घरों से बाहर निकलते वक्त सावधान रहने की जरूरत है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.