• Sun. Feb 15th, 2026

टीम से बचने के लिए टॉयलेट में छिपे बिना टिकट यात्रा कर रहे लोग

ByVijay Singhal

May 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे द्वारा  मथुरा जंक्शन से रूंधी स्टेशन तक टिकट चेकिंग का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कई लोग ट्रेन के टॉयलेट में छिप गए। रेलवे की टीम ने उन्हें बाहर निकालकर निर्धारित जुर्माना वसूला। टीम सुबह पांच बजे मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू में सवार हुई। टीम में 12 टिकट चेकिंग स्टाफ, दो डिविजनल कमर्शियल इंस्पेक्टर और आरपीएफ के 10 जवान शामिल थे। ईएमयू आगे बढ़ी तो टीम ने चेकिंग शुरू कर दी। टीम से बचने के लिए बेटिकक सफर कर रहे कई लोग टॉयलेट में जाकर छिप गए। टीम ने उन्हें टॉयलेट से बाहर निकाला और जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की। ट्रेन रूंधी स्टेशन पर पहुंची तो यहां भी कई लोग बेटिकट पाए गए। जांच के दौरान बिना टिकट पकड़े गए 185 यात्रियों से 60540 रुपये जुर्माना अनधिकृत यात्रा करने वाले 59 यात्रियों से 26910 रुपये वसूले गए। मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.