• Sun. Feb 15th, 2026

केदारनाथ के बाद वृंदावन में पहुंचे राजस्थान के चार दोस्त, यमुना में नहाते समय दो डूबे

ByVijay Singhal

May 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में यमुना में स्नान के दौरान दो दोस्त डूब गए। इससे दोनों की मौत हो गई। राजस्थान के झुंझुनू जनपद निवासी दोनों युवक केदारनाथ के दर्शन करने के बाद वृंदावन पहुंचे थे।
जिला झुंझनु, थाना मंडेला क्षेत्र के गांव बदनगढ़ के चार दोस्त केदारनाथ के दर्शन करने के बाद सोमवार को वृंदावन पहुंचे। ठा. श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के बाद ये सभी केशीघाट पहुंचे। यहां यमुना स्नान करने के लिए दो दोस्त पानी में उतर गए। इस दौरान मोहित (17) पुत्र महेंद्र सैनी और राहुल (18) पुत्र लक्ष्मण सैनी नहाते समय गहरे पानी में चले गए। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे। कई गोताखोरों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब तक दोनों यमुना के गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। काफी प्रयासों के बाद दोनों युवकों को यमुना से बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दे दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यमुना में डूबकर दो दोस्तों की मौत हुई है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जल्द ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.