• Sun. Feb 15th, 2026

रेलवे की 24×7 सुविधा, बच्चों को दूध से लेकर- दवा तक पंहुचा रहा है रेल मदद एप

ByVijay Singhal

May 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे द्वारा यात्रियों के लिए ‘रेल मदद’ ऐप के माध्यम से ट्रेनों में सफर के दौरान यात्री इस ऐप की सहायता से मदद या फिर ट्रेन से जुड़ी शिकायत कर सकते हैं। इसमें ट्रेन में साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता, बुजुर्ग यात्रियों को ऊपरी बर्थ की जगह नीचे वाली बर्थ, बुजुर्ग की दवाई, बच्चे को दूध या फिर किसी भी प्रकार की चिकित्सीय मदद ली जा सकती है। आगरा मंडल में माह मई- 2024 में 730 शिकायतों का 40 मिनट के औसत समय में तत्काल निस्तारण किया गया है | आगरा मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए संकल्पित है। आगरा मंडल द्वारा कई उद्धारण चिन्हित किये है जैसे एक यात्री ने हेल्पलाइन नं. 139 पर कॉल करके यात्रा के दौरान हुई असुविधा के सम्बन्ध में बताया जिस पर वाणिज्य नियंत्रक द्वारा कोच में कार्यरत टिकट जांच कर्मचारी को सूचित कर यात्री की समस्या का समाधान किया। वही गाड़ी संख्या 09111 गोरखपुर स्पेशल में यात्रा के दौरान यात्री द्वारा 139 पर कॉल करके 15 माह के बच्चे के लिए बेबी मिल्क की मांग किये जाने पर वाणिज्य नियंत्रक आगरा द्वारा हेड टीटीई को सूचित कर आगरा फोर्ट स्टेशन पर बेबी मिल्क उपलब्ध कराकर यात्री की समस्या का समाधान किया टॉयलेट ओवरचार्जिंग अदि जैसे मामलो का निस्तारण भी तत्काल रूप से किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.