• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा में पत्रकारिता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर

ByVijay Singhal

May 28, 2024
Spread the love

 

30 मई को होगा इलेक्ट्रोनिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकारों का अनौखा संगम
देश के जाने माने पत्रकार लेंगे भाग, पत्रकारों की दिशा व दशा पर होगा मंथन

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल मथुरा। गणेश शंकर विद्यार्थी की याद में हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया एवं ब्रज प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 30 मई गुरुवार को पत्रकारिता दिवस समारोह होटल ब्रजवासी रॉयल में धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हंै। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में पत्रकारिता की वर्तमान स्थिति और आगे की दिशा और दशा क्या होगी इस पर गहन मंथन होगा और फैक न्यूज भी प्रमुख मुद्दा रहेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ.कमलकान्त उपमन्यु एड. ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में ब्रज के विरक्त संत पद्मश्री रमेश बाबा, प्रख्यात संत विनोद बाबा, संत सियाराम बाबा, महामंडलेश्वर डॉ. अवशेषानंद महाराज, एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार रास बिहारी, एडीटर गिल्ड ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ.आलोक मेहता, पांचजन्य के प्रधान संपादक हितेन्द्र शंकर, उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार संवाद समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार हेमन्त तिवारी, एपीएन चैनल की एडीटर इन चीफ राजश्री राय वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व विधायक रूप चौधरी, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप रॉय, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व प्रमुख सचिव देवदत्त शर्मा आईएएस, जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, उद्योगपति, शिक्षाविद्, अधिवक्तागण एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी प्रमुख रूप से भाग लेंगे। इसके अलावा ब्रज क्षेत्र के इलेक्ट्रोनिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकारों का भी अद्भुद संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों तथा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.