• Mon. Feb 16th, 2026

राजीव भवन सभागार में ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विभागीय मानक के अनुसार विकास कार्य पूर्ण कराने हेतु प्रशंसा की

ByVijay Singhal

May 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 2र टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की राजीव भवन सभागार में दिनांक 27 मई 2024 को श्री एस.के. सिंह, संयुक्त निदेशक, पंचायतीराज निदेशालय उ.प्र. लखनऊ एवं श्री अभय कुमार शाही, उपनिदेशक (पंचायत) आगरा मण्डल आगरा के द्वारा संयुक्त रूप से जनपद मथुरा के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विभागीय विकास कार्यों यथा- पंचायत सचिवालय, ग्राम पंचायतों में स्थापित सी.एस.सी. के द्वारा दी जा रही सेवाओं, एस.एल.डब्ल्यू.एम. के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में कराये जा रहे कार्यों, आर.आर.सी./वर्मी कम्पोस्ट के कार्यों की विकास खण्ड वार समीक्षा की गयी।
समीक्षा के समय  किरन चौधरी जिला पंचायतराज अधिकारी मथुरा, नितिन कुमार अपर जिला पंचायतराज अधिकारी मथुरा एवं जनपद मथुरा के विकास खण्डों पर तैनात सहायक विकास अधिकारी (पंचायत)  लतेश कुमार शर्मा, विजय सिंह,  राजबहादुर,  श्यामसुन्दर सारस्वत, सतीश चन्द्र शर्मा, जगदीश प्रसाद मीणा,  नवेश कुमार, रामकुमार शर्मा एवं सुकेश कुमार सचिव विकास खण्ड राया उपस्थित रहे। मौके पर अधिकारी  द्वारा एडीओ पंचायत को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिवालय का नियमित रूप से संचालन किया जाय तथा ग्राम पंचायत में संचालित सी.एस.सी. ,जनसेवा केन्द्र के माध्यम से शासन द्वारा स्वीकृत सेवाओं का लाभ ग्रामीण जनता को अवश्य रूप से प्रदान किया जाय तथा इसकी मासिक सूचना जनपद स्तर को प्रेषित की जाय। एस.एल.डब्ल्यू.एम. के अन्तर्गत कार्ययोजना के अनुरूप कार्य कराते हुए धनराशि त्वरित गति से व्यय की जाय। कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। रेट्रोफिटिंग सर्वे का कार्य समयान्तर्गत कर लिया जाय।
उक्त के उपरान्त  एस.के. सिंह, संयुक्त निदेशक, पंचायतीराज निदेशालय उ.प्र. लखनऊ एवं  अभय कुमार शाही, उपनिदेशक (पंचायत) आगरा मण्डल आगरा के साथ किरन चौधरी जिला पंचायतराज अधिकारी मथुरा द्वारा निष्पादन अनुदान वर्ष 2016-17 की धनराशि से विकास खण्ड गोवर्धन की ग्राम पंचायत अड़ींग में कराये जा रहे विकास कार्यों यथा- पंचायत सचिवालय का कार्य, लाइब्रेरी, कम्प्यूटर सेन्टर, केफेटेरिया, कोमिल कुंड तथा उत्सव केन्द्र रत्न पार्क का निरीक्षण किया गया। मौके पर प्रधान एवं सचिव ग्राम पंचायत अड़ींग और अधिकारियों की गुणवत्तापूर्ण तथा निर्धारित मानक के अनुसार कार्य पूर्ण कराने हेतु प्रशंसा की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.