• Fri. Nov 27th, 2026

अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में 30 जून को निकलेगी भगवान पराशुराम की भव्य शोभायात्रा

Byvijay.singhal1233

May 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
वृन्दावन। आनन्द वाटिका स्थित सनातन संस्कार धाम में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की एक आवश्यक
बैठक संपन्न हुई।जि।जिसकी अध्यक्षता करते हुए महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि सभा ने निर्णय लिया कि महासभा 30 जून 2024 को भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा के साथ भगवान वामनजी भगवान, भगवान श्रीराम चंद्रजी, ठाकुरश्री बांके बिहारी लालजी महाराज एवं ब्रज के समस्त देवालयों की झांकियां के साथ भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली जाएगी।
महासभा के राष्ट्रीय  महामंत्री पंडित हरिओम शर्मा ने कहा कि महासभा के प्रत्येक इकाई को भगवान परशुरामजी की शोभायात्रा अपने अनुसार निकालने के लिए सभा ने आग्रह किया है। जिसमें देश एवं विदेश में भगवान परशुरामजी की शोभायात्रा निकाली जा रही हैं।
महासभा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विशन कौशिक ने कहा कि भगवान परशुराम सभी के आराध्य हैं। भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम ने धरा धाम पर धर्म की स्थापना के लिए अनेकों बार संघर्ष किया।साथ ही समाज को समता, एकता, शौर्य एवं पराक्रम का दिव्य संदेश प्रदान किया।
महासभा के कार्यालय मंत्री बृजमोहन शर्मा एवं नगर अध्यक्ष आचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने कहा कि समस्त ब्रज मंडल के विप्रों का यह गौरव है कि जब-जब वृंदावन में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकलती है, तब-तब सर्व समाज के लोग एकत्रित होकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाते हैं।इसीलिए सभी से आग्रह है कि इस वर्ष भी सभी समाज के प्रबुद्ध वर्ग जुड़कर के शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएं।
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सेवायत आचार्य अशोक गोस्वामी एवं करण कृष्ण गोस्वामी ने कहा कि भगवान परशुराम की शोभायात्रा में सभी विप्रों-संतों एवं धर्माचार्यों को तन-मन-धन से सहयोग कर शोभायात्रा को भव्य बनाना चाहिए।
बैठक में महासभा के नगर उपाध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, वल्लभाचार्य महाराज,पण्डित बालकृष्ण शर्मा बालो, पंडित प्रदीप गोस्वामी, डॉ. राधाकांत शर्मा, विष्णुकांत भारद्वाज बृजवासी भैया, रवि शर्मा, कुलदीप दुबे, रमेशचंद्र गौतम उर्फ मस्तराम, आनंद शर्मा, राजेंद्र उपाध्याय, लक्ष्मीकांत कौशिक, विष्णु गौंड, जितेंद्र शास्त्री, रामजी शास्त्री, सिद्धार्थ शास्त्री, कृष्णमुरारी शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, यदुनंदनाचार्य महाराज आदि की उपस्थिति विशेष रही।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.