• Mon. Feb 16th, 2026

लो वोल्टेज से हाफे बिजलीघर, टूट रहे जर्जर तार

ByVijay Singhal

May 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में भले ही विद्युत निगम शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे कर रहा हो, लेकिन हकीकत इसके उलट है। भीषण गर्मी में लोगों को बिजलीघरों पर वोल्टेज घटने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। विद्युत उपकरण फुंक रहे हैं। जर्जर विद्युत लाइनों में फाॅल्ट से आपूर्ति बाधित हो रही है। नगर में बिजली आपूर्ति का शेड्यूल निर्धारित है। नगर में 24 घंटे, तहसील स्तर पर 22 और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति देने का शेड्यूल है। गर्मी के तल्ख तेवरों के आगे विद्युत निगम का शेड्यूल फेल हो गया। ग्रामीण ही नहीं, नगर में भी शेड्यूल के अनुसार उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल रही है, जो बिजली आ रही है, उसकी वोल्टेज इतनी कम है कि पंखे तक नहीं चल पा रहे। बिजलीघरों को 10 हजार या इससे कम वोल्टेज मिल रहे हैं। इसका असर विद्युत उपकरण, ट्रांसफाॅर्मरों पर पड़ रहा है। शनिवार शाम 132 केवीए सब स्टेशन पर 33 केवीए लाइन का जंफर जल जाने से आपूर्ति ठप हो गई। जिससे पूरे नगर की आपूर्ति ठप हो गई। एसडीओ सर्वज्ञ श्रीवास्तव ने बिजलीघर जाकर जंफर सही कराया जब जाकर आपूर्ति शुरू हो सकी। वही रात्रि में 10 बजे नंदगांव रोड पुल के समीप 11 हजार की लाइन का जंफर उड़ गया, जिससे वोल्टेज की समस्या पैदा हो गई। एसडीओ ने रात्रि में साढ़े 11 बजे जंफर सही कराया। रविवार को भी कई स्थानों पर फाॅल्ट होने से दिक्कते उठानी पड़ी। सर्वज्ञ श्रीवास्तव, उपखंड अधिकारी ने कहा, गर्मी बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ गई है, शेड्यूल के अनुसार ही बिजली आपूर्ति हो रही है। यदि कहीं पर लोकल फाॅल्ट की समस्या होती है तो ही बिजली बाधित रहती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.