• Mon. Feb 16th, 2026

पायलट दिवस: मथुरा में मरीजों की जान बचाने वाले एंबुलेंस पायलट हुए सम्मानित

ByVijay Singhal

May 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सीएमओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अच्छा कार्य करने वाले एंबुलेंस पायलट प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किये गए । इस दौरान केक भी काटा गया। सभी को अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। पायलट दिवस के मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में 108 एवं 102 एंबुलेंस के चालक आए। पहले इस दिवस पर केक काटा गया और सबको खिलाया। इसके बाद मरीजों को समय से अस्पताल पहुंचाने समय से एंबुलेंस पहुंचना एवं विशेष कार्य आदि के लिए बरसाना एंबुलेंस के पायलट शिशुपाल, गोवर्धन के जसवंत सिंह, फरह के नरेन्द्र कुमार, जिला अस्पताल के नुमान अख्तर, राया के अनिल कुमार, सुरीर स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात एंबुलेंस के पायलट अवधेश कुमार को कंट्रोल रूम प्रभारी डा. भूदेव सिंह ने सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वह और मेहनत से कार्य करें ताकि उनका अगले वर्ष भी सम्मान हो। सूचना मिलते ही समय पर मरीज तक पहुंचें और उसे अस्पताल तक पहुंचाएं। एंबुलेंस प्रोग्राम मैनेजर गौरव त्यागी ने बताया कि 102 एवं 108 एंबुलेंस पर 180 पायलट एवं ईएमटी तैनात हैं। सभी एंबुलेंस कर्मी मेहनत से कार्य कर रहे हैं। मरीज का जीवन बचाने के लिए समय पर उनतक पहुंचना एवं अस्पताल में भर्ती कराना है,जिससे उसका जल्द से जल्द उपचार शुरू हो सके। कार्यक्रम में जिला प्रभारी सचिन कुमार रोहिताश आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.