हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कंपोजिट ग्रांट में हेर-फेर करना उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को भारी पड़ गया। जांच में गड़बड़ी पकड़े जाने पर बीएसए ने प्रधानाध्यक को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान वो बीआरसी में उपस्थिति देंगे।
कंपोजिट ग्रांट के तहत खर्च की गई रकम में 16,500 का अंतर मिलने पर बीएसए ने फरह विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला हृदय के प्रधानाध्यापक मान सिंह को निलंबित किया है। बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि वित्तीय सत्र 2022-23 के सापेक्ष 2023-24 में समान खर्चों में 16500 का अंतर प्रधानाध्यापक द्वारा कराए गए कार्यों में पाया गया। 2022-23 में क्रय किए गए फर्नीचर, कुर्सी की क्वालिटी ठीक नहीं पाई गई। दरवाजे और खिड़की का काम भी मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। स्कूल में कंपोजिट ग्रांट से बिजली फिटिंग का काम कराया गया था।निरीक्षण के दौरान बिजली के तार दीवारों पर लटके हुए मिले थे, जो छात्रों के लिए हादसे का कारण बन सकते थे। प्रधानाध्यापक द्वारा क्रय की गई सामग्री की दरों में भी कुछ अंतर पाया गया। इसलिए प्रधानाध्यापक के निलंबन की कार्रवाई की गई है। प्रकरण के जांच के लिए टीम गठित की गई है। टीम को 15 दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
7455095736
