हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में कोतवाली क्षेत्र की हाउसिंग सोसायटी बसेरा बैकुंठ के विला में रसोई गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। गनीमत रही कि खाना बनाते हुए महिला झुलसी नहीं। घर में खलबली मच गई तो सूचना पर पहुंची अग्निशमन की दमकल ने आग पर काबू पाया गया। आग से रसोई का सामान जलकर राख हो गया। सुबह बसेरा बैकुंठ निवासी गौरव जादौन के विला नंबर 30 में पत्नी रसोई घर में खाना बना रही थी, तभी गैस सिलिंडर से अचानक गैस का रिसाव होने लगा और आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में रसोई में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। सीएफओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि समय रहते सिलिंडर में लगी आग पर काबू पा लिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
