हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में एक व्यक्ति ने एक डॉक्टर पर आरोप लगाते कार्रवाई की मांग कर हंगामा किया। अभद्र व्यवहार करने पर कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। सीएमओ के पुलिस बुलाने पर मामला शांत हो सका। 11 बजे एक व्यक्ति कुछ साथियों के साथ सीएमओ कार्यालय पहुंचा। यहां उसने एक स्वास्थ्य अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग करने लगा। कुछ ही समय में वह तेज आवाज में बोलने लगा और सीएमओ से अभद्र व्यवहार करने लगा। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए व्यक्ति द्वारा लगाए गए आरोप की जांच कराने के लिए शिकायती पत्र डाक में रिसीव कराने को कहा। सीएमओ कार्यालय में करीब आधा घंटे हंगामा होता रहा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मामला बढ़ता देख सीएमओ ने एसएसपी को फोन कर पुलिस बुलाई। मौके पर पहुंची पुलिस को देख मामला शांत हो गया। सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा विभाग के स्वास्थ्य अधिकारी पर फर्जी विकलांग प्रमाणपत्र बनाने का आरोप लगा रहा था। यह व्यक्ति पहले भी एक बार आया था। इस बार पुलिस में लिखित शिकायत नहीं की। यदि वह फिर आता है तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
