• Wed. Feb 18th, 2026

गलत दवा देने का आरोप,चिकित्सक को नोटिस

ByVijay Singhal

May 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में श्रद्धालु को गलत दवा देने व अधिक रकम लेने के आरोप में सीएचसी प्रभारी संविदा पर तैनात चिकित्सक को नोटिस देकर जवाब मांगा है। जवाब न देने पर कार्रवाई की बात भी कही है। आरोप है कि 18 मई को फरीदाबाद के बाटा चौक निवासी हरी सिंह राधारानी के दर्शन करने बरसाना आए थे। गर्मी के कारण उन्हें उल्टी होने लगी व चक्कर आने लगे। ऐसे में वह पुराना अड्डा पर स्थित डॉ. लक्ष्मीचंद के क्लीनिक पर पहुंचे व उपचार कराया। आरोप है कि इसके बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई। उपचार के नाम पर उनसे 2200 रुपये लिए गए। सीएचसी प्रभारी डाॅ. मनोज वशिष्ठ ने बताया कि श्रद्धालु की शिकायत पर संविदा चिकित्सक डाॅक्टर लक्ष्मीचंद को नोटिस दिया गया। वे कामर गांव में स्थित प्राथमिक चिकित्सालय में तैनात हैं। जिस समय नोटिस दिया गया वह ड्यूटी की बजाए खुद के क्लीनिक पर मौजूद मिले। 2 दिन में जवाब न देने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं डॉक्टर लक्ष्मी चंद ने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। जिस शख्स ने आरोप लगाया है वह उससे न तो मिले हैं और न ही उपचार किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.