हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिल्ली-मथुरा रेलवे ट्रैक पर भूतेश्वर स्थित अमरनाथ कॉलेज के पास बुधवार सुबह एक युवक ने ट्रेन के आगे लेटकर अपनी जान दे दी। दर्दनाक बात यह रही कि युवक आत्महत्या के लिए ट्रैक पर लेटा था। तभी उस पर लोगों की निगाह पड़ गई। ट्रेन आती देख शोर भी मचाया। युवक को उठाने दौड़े। मगर, तब तक ट्रेन से युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। गोविंद नगर थाने के इंस्पेक्टर देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि शव की शिनाख्त की गई। मृतक कृष्णा नगर निवासी शमसुद्दीन निकला। परिजनों ने बताया कि वह काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इधर, पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार सुबह 7 बजे वह भूतेश्वर अमरनाथ काॅलेज के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर पटरियों पर घूमने लगा। आसपास के लोगों ने पटरियों पर चलता देख हटने को कहा। दो बार युवक किनारे हो गया। जब लोग थोड़ी दूर चले गए तो वह ट्रेन को आता देख फिर से ट्रैक पर आया और पटरी पर लेट गया। लोगों ने शोर मचाया और उसे उठाने के लिए दौड़े। युवक नहीं उठा। पलभर में ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक ने सुसाइड की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
