• Wed. Feb 18th, 2026

पार्सल में ड्रग्स, बचना है तो साहब से बात करो’…अनजान नंबर से आए फोन से घबराया किसान पहुंचा थाने

ByVijay Singhal

May 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर में एक किसान पर आया फोन कस्टम विभाग से बोल रहा हूं, आपके नाम से विदेश जा रहे पार्सल में फर्जी पासपोर्ट, एटीएम कार्ड और मादक पदार्थ मिला है। बचना है तो दिल्ली पुलिस के साहब से संपर्क करो। मंगलवार सुबह अनजान नंबर से आए फोन पर यह बात सुनकर किसान घबरा गया। सुरीर थाने पर मामला अवगत कराने पर पता चला कि फोन करने वाला साइबर ठग है। सुरीर के गांव नगला पाती निवासी जयपाल सिंह के मोबाइल पर मंगलवार सुबह अनजान नंबर से फोन आया था। जिसमें अपने को कस्टम विभाग से बताते हुए कहा कि उनके नाम पते से एक पार्सल सिंगापुर जा रहा है। जिसमें 16 फर्जी पासपोर्ट, 58 एटीएम कार्ड और 140 ग्राम सिंथेटिक मादक पदार्थ (एमडीएमए) मिले है। इस मामले से बचना चाहते हो तो दिल्ली पुलिस से बात करनी होगी। जयपाल सिंह ने ऐसे किसी पार्सल के बारे अनभिज्ञता जताई, लेकिन फोन करने वाले ने जयपाल सिंह को पार्सल के बारे में काफी देर तक उलझाए रखा। इसके बाद दिल्ली पुलिस का अधिकारी बता कर फोन पर किसी दूसरे व्यक्ति से बात कराई। जिसने जयपाल सिंह को कार्रवाई का भय दिखाते हुए झांसे में लेने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक जयपाल सिंह को डिजिटल अरेस्ट कर रखा था, लेकिन जयपाल सिंह अपने को भट्ठा मजदूर बताते हुए उनके चंगुल में नहीं फंसा। जिसे देख कार्रवाई का भय दिखा कर दिल्ली आने की बात सुनकर किसान ने सुरीर थाने में मामले से अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक संजीवकांत मिश्र का कहना है कि अगर किसी के पास ऐसी काल आती है और वह समझदारी दिखाकर बच सकता है। साइबर सेल हेल्पलाइन नंबर 1930 व स्थानीय पुलिस को भी सूचना दे सकता है, जिससे समय पर कार्रवाई हो सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.