हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन तहसील अंतर्गत पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के गांव का है जहां के भाट जाति के लोग आजादी से लेकर अब तक जंगलों में नालों की पटरियो पर सड़क किनारे अपना जीवन सर्दी गर्मी बरसात सभी मौसमों की मार झेलते हुए जी रहे हैं इन लोगों का कहना है कि हम अपना वोट तो डालते हैं पर सरकार की अब तक किसी प्रकार की सुविधा हम तक नहीं पहुंच पाई है ना तो हमारे पास रहने के लिए जमीन है ना हमें सरकार की तरफ से पक्के घर मिले हैं ना शौचालय की सुविधा मिली है ना हमारे बच्चों को पढ़ने की सुविधा मिलती है और ना महिलाओं को सही समय पर चिकित्सा सुविधा मिल पाती है जिसके चलते कई हादसे भी हमारे साथ घट चुके हैं वर्तमान में ऐसी स्थिति में नगला देविया के समीप नाले की पटरी पर और सौख में आजल गांव के समीप नाले पर निवास कर रहे इन लोगों की लगभग 45 डिग्री टेंपरेचर के माहौल में भयावह स्थिति देखी जा सकती है इन लोगों का शासन प्रशासन से अनुरोध है इन्हें स्थाई जमीन प्रदान कर आवास योजना के तहत पक्के मकान और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ दिया जाए कहीं ऐसा ना हो वर्तमान सरकार में इन लोगों के साथ कोई हादसा हो जाए तो किया सरकार जवाब नहीं दे पाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
