• Sun. Jun 28th, 2026

गोवंश पर गर्मी का सितम, एक ही दिन में तीन मरे

ByVijay Singhal

May 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आसमान से बरस रही आग बेजुबान गोवंश पर भी सितम ढहा रही है। उचित देखभाल के अभाव में हीट स्ट्रोक से एक ही दिन में तीन गोवंश मर गए। जबकि हर दिन कई गोवंश बीमार हो रहे हैं। गोवंश के मरने पर गोशाला संचालक को नोटिस जारी किया गया है। मथुरा विकास खंड के अस्थाई गो आश्रय स्थल दतिया में एक ही दिन में तीन गोवंश मरने की घटना 18 मई की बताई जा रही है। धूप से बचाव का पर्याप्त इंतजाम न होने की वजह से गोवंश हीट स्ट्रोक का शिकार हुए थे। गोशाला संचालक ने मामले को दबाने का प्रयास किया, लेकिन जानकारी मिलते ही डिप्टी सीवीओ और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। अंदर देखा तो जमीन पर दो बड़े और एक छोटा गोवंश मरा हुआ मिला। डिप्टी सीवीओ डॉ. प्रतिभा सचान ने गोशाला का भ्रमण किया तो जगह-जगह खामियां नजर आईं। गोशाला में गोवंशों को सूखा भूसा दिया जा रहा था। पानी के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं था। इसके अलावा सभी गोवंश के लिए टीन शेड की व्यवस्था भी नहीं थी। गोशाला संचालक की लापरवाही उजागर होने पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से गोशाला संचालक को नोटिस जारी किया गया है। 15 दिन में टीन शेड की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही गोवंश को हरा चारा और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है। टीन शेड की व्यवस्था न होने के कारण अधिकारियों ने गोशाला में रह रहे 75 गोवंश में से 14 को समर्पण और 12 गोवंश को राल गोशाला में शिफ्ट कर दिया है। डॉ विपिन गर्ग, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा दतिया गोशाला में तीन गोवंशों के मरने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम में मरने की वजह हीट स्ट्रोक सामने आई है। गोशाला संचालक को नोटिस जारी किया गया है। सभी गोवंश के लिए हरा चारा, पेयजल और टीन शेड का इंतजाम करने के लिए निर्देशित किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.