हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सेक्रेड हार्ट कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल ने अपने शीर्षस्थ छात्रों को विद्यालय में सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के केबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी एवं संत डोमिनिक विद्यालय के प्राचार्य फादर पीटर पार्क तथा विशिष्ट अतिथि मनोज चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों का सम्मान और उत्साहवर्धन किया गया जिसमें आई. एस. सी. के माधव सोलंकी और देवेश गर्ग ने विज्ञान वर्ग में एवं अनिरुद्ध अग्रवाल और ध्रुव अग्रवाल ने कॉमर्स वर्ग में अव्वल प्रदर्शन किया वही आई. सी. एस. ई. में दर्शित शर्मा आरुष कुमार एवं कौस्तुभ अग्रवाल ने अद्भुत कीर्तिमान स्थापित किये। इन सभी छात्रों को पदक और प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया। अपने सम्बोधन में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण ने सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
