हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कस्बा गोवर्धन में डीग अड्डा के समीप स्थित गेस्ट हाउस में रविवार देर रात क्रिकेट सट्टे की खाई बाड़ी करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार किये हैं। बताते चलें कि वर्तमान में आईपीएल क्रिकेट मैच चल रहे हैं। क्रिकेट मैच में हार जीत को लेकर के सट्टेबाजी भी जिले में चरम पर चल रही है। रविवार रात थाना प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन और एसओजी टीम क्षेत्र में भ्रमण पर थी। सूचना पर पुलिस टीम ने कस्बा गोवर्धन में डीग अड्डा के समीप राधा गार्डन गेस्ट हाउस में छापेमारी की। सट्टे की खाईवाड़ी करने में वालों में भगदड़ मच गई। पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस से आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टे की खाई बाडी करते योगेश निवासी पुरोहित पायसा, गोवर्धन, राजवीर सिंह निवासी तेल मिल वाली गली, डीग अड्डा, गोवर्धन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 9 मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, कैलकुलेटर, डायरी और 80500 रुपए की नकदी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन विनोद बाबू मिश्रा, एसओजी प्रभारी राकेश यादव, उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार शर्मा, अनुज तिवारी, हेड कांस्टेबल अतेन्द्र कुमार,प्रेम पाल एसओजी कांस्टेबल दीपक, पीताम्बर, राकेश कुमार,विपिन आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
