• Tue. Jun 30th, 2026

बिजली न आने से मचा हाहाकार

ByVijay Singhal

May 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बिजली न आने से लोगों में हाहाकार मचा है। फॉल्ट व मरम्मत के नाम पर हो रही कटौती से लोग ऐसी भीषण गर्मी में परेशान हैं। नाराज लोगों के सब्र का बांध शनिवार रात टूट गया। आक्रोशित लोग मसानी उपकेंद्र पहुंच गए और हंगामा किया। आक्रोशित लोगों को देखकर अधिकारी वहां से खिसक लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल गुस्साए लोगों को शांत कराया। बिजली कटौती से परेशान लोगों का सब्र शनिवार रात को जवाब दे गया। बिजली न आने से नाराज लोग मसानी उपकेंद्र पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने उपकेंद्र पर हंगामा किया। लोगों में पहले आक्रोश को देखते हुए अधिकारी चुपचाप मौके से निकल गए। लोग उपकेंद्र पर अधिकारियों को खोजते रहे। हालत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। बताया जा रहा है की लाइन पर मरम्मत का काम हुआ था। एक पेड़ की टहनियों में फंसकर लाइन में फाॅल्ट हो गया। सुबह से विद्युत कटौती की परेशानी झेल रहे लोगों का पारा हाई हो गया। काफी संख्या में लोग एकत्रित होकर बिजलीघर पहुंच गए। अधीक्षण अभियंता सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पेड़ की टहनियों को काटने का काम करवाया जा रहा है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
इधर, पॉश इलाके डैंपियर नगर सहित महाविद्या कॉलोनी, मसानी, गोविंद नगर, कृष्णा नगर, माधवपुरी सहित अन्य कई इलाकों में फॉल्ट व मरम्मत कार्य के कारण सुबह से ही बिजली की आवाजाही रही। डैंपियर नगर में तो सायं पांच बजे से ही कटौती शुरू हो गई। 10-15 मिनट लाइट आने के साथ फिर चली गई। रात को 10 बजे के लगभग गई बिजली साढ़े 11 बजे तक नहीं आई। गर्मी में लोग परेशान हो उठे। इन्वर्टर तक जवाब दे गए। लोगों का गुस्सा विद्युत अधिकारियों के प्रति बढ़ता जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.