हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। औद्यौगिक क्षेत्र मथुरा साइट-बी में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर रिफाइनरी इंडस्ट्रीज एसो. के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल द्वारा निर्माण के उपयोग लाये जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता की जाँच के लिए यूपीसीडा अधिकारियों से आग्रह किया गया था। बुधवार को यूपीसीडा के अवर अभियंता मुकेश भाटी, सह प्रबंधक राजवीर सिंह ने निर्माणधीन सड़कों का निरीक्षण किया एवं निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण के उपयोग में लायी जाने वाली जीएसपी में डस्ट की मात्रा अधिक होने पर संबधित ठेकेदार को गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिये। साथ ही एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी हरिओम त्यागी एवं उद्यमीगणों ने यूपीसीडा के इंजीनियरों से सड़क निर्माण से पहले नाली निर्माण एवं उनकी सफाई के बाद निर्माण की बात कही। एसोसिएशन ने साफ-साफ कहा है कि जब तक क्षेत्र में पानी निकासी की वयवस्था सुचारु नहीं हो जाती उससे पहले सड़क निर्माण करना सरकारी पैसे को व्यर्थ करना है। मौके पर विजय शर्मा तन्मय सिंघल हरिओम त्यागी विनय अग्रवाल दिलीप शुक्ला इत्यादि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
