• Thu. Jul 2nd, 2026

श्रीकृष्णजन्मभूमि इलाके में बाजार बंदी जारी, पुलिस प्रशासन पर वायदा खिलाफी का आरोप

ByVijay Singhal

May 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि पर पुलिस प्रशासन और व्यापारियों के बीच गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार से अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे व्यापारियों को समझाने सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी पहुंचे। व्यापारियों का आरोप है कि अधिकारीयों के ठोस आश्वासन के बावजूद भी मार्ग को दुपहिया वाहनों के लिए चालू नहीं किया गया है। कृष्ण जन्मस्थान उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि कल मंगलवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग की उपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया था जिसमें उन्होंने मांगों को मानने की बात कहकर व्यापारियों से बाजार खोलने को कहा। जैसे ही कुछ व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोले तो कुछ देर बाद पुलिसकर्मियों द्वारा वाहनों का आवागमन दोबारा बंद कर दिया गया। प्रशासन व्यापारियों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। व्यापारी नेता बृजेश शर्मा ने बताया कि जब तक प्रशासन द्वारा व्यापारियों की सभी मांगे नहीं मान ली जाती तब तक बाजार बंद रहेगा और शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की असुविधा को देखते हुए व्यापारियों द्वारा प्रसाद एवं शर्बत का वितरण किया गया। इस मौके पर अंकुर गोयल मिलन भाटिया निखिल अग्रवाल बबलू पंडित विनय जैन मनीष अग्रवाल अमित शुक्ला योगेश अग्रवाल ओम प्रजापति बनवारी लाल जैन अजय अग्रवाल राहुल शर्मा भीमसेन जैन वीरेंद्र प्रजापति आदि बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.