हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आज शटलकॉक खेल को उत्तर प्रदेश में बढ़ावा देने हेतु मथुरा आये ,शटलकॉक फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव सुदेश जी ने उत्तर प्रदेश शटलकॉक संघ के अध्य्क्ष अरविन्द चित्तोडिया जी व जिला ओलंपिक संघ सचिव महेंद्र राजपूत जी से मुलाकात की। वही कराटे संघ के सचिव प्रेमपाल जी ने सुदेश, अरविंद चित्तोडिया व महेंद्र राजपुत जी को पटुका पहना कर स्वागत किया। प्रदेश अध्य्क्ष शटलकॉक संघ उत्तर प्रदेश के अध्य्क्ष अरविंद चित्तोडिया ने बताया वियतनाम के खेल शटलकॉक जो कि चीन , हॉन्गकॉन्ग सहित विश्व के अधिकतर देशों में खेला जाता है। आज इस खेल को मथुरा में आगे बढ़ाने के लिए जिला ओलंपिक संघ मथुरा ने शटलकॉक संघ मथुरा को मान्यता प्रदान की। वही जल्द ही मथुरा में प्रशिक्षण शिविर व प्रतियोगिता का आयोजन कर शटलकॉक खेल को जनपद ही नही प्रदेश का सर्वोत्तम खेल बनाएंगे। इस मौके पर राजकुमार , गिरधर गौतम , शुभम सिंह , अनेक सिंह , सूरज सिंह ,अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
7455095736
