महिला ने दी थाने में तहरीर, राजीनामा का बनाया जा रहा दबाव
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद के थाना राया छेत्र के हरी नगर में रहने वाली महिला अनिता पत्नी योगेंद्र द्वारा नामजद लोगों पर आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय मै प्रार्थना पत्र दिया जिसमे उसने बताया कि उसका पति अफ्रीका मै नौकरी करता है , मुझे घर में अकेला समझ मौका पाकर गांव के गोपाल और रामपाल अपने अन्य दो साथियों के साथ घर मै घुस कर आए और मुझसे अश्लील हरकतें और गंदी बातें करने लगे मेरे द्वारा मना करने पर मेरा हाथ मरोड़ दिया और मुझे अपनी तरफ खीच कर जमीन मै गिरा दिया और मेरे कपड़े उतारने लगे। मुझे अर्ध नग्न कर मेरे साथ बलात्कार करने की कोशिश करने लगे मेरे द्वारा अपनी इज्जत बचाने का प्रयास किया और जब मैं उनके चंगुल से नही छूट पाई तो मैने चिल्लाना शुरू किया जिसे सुन मेरे परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए । लोगों को आता देख ये लोग मुझे गाली गलौज देते हुए जाने लगे जाते जाते धमकी भरे लहजे मैं कहा कि आज तो बच गई है फिर किसी दिन मौका देख उठा ले जायेगे और तेरा बलात्कार करने की जो आज कोशिश की है उसे पूरा कर के रहेंगे अगर तेरे द्वारा कही कोई शिकायत की तो तेरे साथ साथ परिवार को भी अंजाम भुगतना होगा। इन लोगों के जाने के बाद परिवार वालों के साथ जा कर मैने थाने में तहरीर दी जिस पर इन लोगो ने मेरे ऊपर दबाव डाल कर राजीनामे पर हस्ताक्षर करा लिए रात के समय इन लोगों की संख्या अधिक थी और इरादे भी खराब थे। मेरे सामने इस तरह की परिस्थिति पैदा कर दी गई कि मैं वहा राजीनामे पर हस्ताक्षर नहीं करती तो मुझे और मेरे साथ गए लोगों को मौत के घाट उतार दिया जाता थाने पर राजीनामा कर इन लोगों द्वारा मुझे बाहर आते ही फिर धमकाना शुरू कर दिया देख कैसे सारा मामला सिलटा दिया अगर तू नही मानी हमारी बात तो तुझे भी इसी तरह फिर सिल्टा देंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
