• Thu. Jul 2nd, 2026

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में अधिकारियों बैठक

ByVijay Singhal

May 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 13 मई।  जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा कराए जा रहे कार्यों / प्रस्तावों के संबंध में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक ली। तहसील महावन के अन्तर्गत नगर पंचायत बल्देव के क्षेत्रान्तर्गत निस्प्रयोज्य चिकित्सालय की भूमि पर टी.एफ.सी. बनाये जाने हेतु भूमि उपलब्ध कराया जाना। दि० 16.12.2023 एवं दि० 05.02.2024 की बैठक में सहमति हुई कि वर्णित भूमि के सम्बन्ध में स्थानीय सेवायत / रिसीवर मा० न्यायालय में चल रहे वाद को वापस लेने हेतु कार्यवाही करें और अपर मुख्य जिला पंचायत अधिकारी, मथुरा प्रस्ताव को जिला पंचायत वार्ड से सशर्त पारित करा लें और भूमि हस्तान्तरण के प्रस्ताव को शासन से अनुमोदित कराने की कार्यवाही करायें।
           तहसील छाता के ग्राम बढैन कलॉ मे स्थित कोकिला वन शनिधाम मे टी.एफ.सी. बनाये जाने हेतु 1.70 है० ग्राम समाज भूमि का पुर्नग्रहण। दि० 16.12.2023 एवं 05.02.2024 की बैठक मे निर्देश दिए गए थे कि ग्रामसभा बठैन कलां से प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाए। उ०प्र० ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा पूर्ण की जा चुकी परियोजनाओं के दीर्घ कालीन अनुरक्षण के संबंध में। दि० 26.12.2023 एवं 05.02.2024 की बैठकों में निर्देश निर्गत हुए हैं कि उ०प्र० ब्रज तीर्थ विकास द्वारा पूर्ण करायी जा चुकी परियोजनाओं के रख-रखाव हेतु एक व्यवस्था बनाये जाने संबंधित उप जिलाधिकारियों से सुझाव प्राप्त किये जायें। जिलाधिकारी द्वारा विमर्श किया गया कि संबंधित उप जिलाधिकारी अपनी अध्यक्षता में एक समिति गठित कर लें, जिसमे संबंधित ग्राम पंचायत / नगर पंचायत / कार्यदायी संस्था / स्टेक होल्डर्स के एक-एक सदस्य की सहभागिता रहे। इस संबंध में यह भी निर्देश हुए कि एक समिति उप जिलाधिकारी स्तर पर और एक समिति परियोजना विशेष स्तर पर गठित हो और समिति के सदस्य अपने सामान्य दौरे में इन स्थलों का निरीक्षण कर आख्या अपने सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को दें।
         मथुरा जनपद में पौराणिक वनों / ग्राम कमई / करहला, खायरा, वरहरा बांगर, मॉट मूला बांगर, तारसी, ऊँचागाँव, सिहोरा, मुबारकपुर बांगर, बरसाना (पाडर वन), गोकुल बांगर वन के पुनः प्राकट्य हेतु ग्राम समाज भूमि ईकोरेस्टोरेशन वृक्षारोपण हेतु 10 वर्ष के लिए सा०वा० प्र०, मथुरा के पक्ष में प्रस्ताव कर भूमि उपलब्धता कराने के संबंध में। प्रस्ताव संबंधित लेखपाल से भूमि का चिन्हाकन/सीमांकन के अभाव में वनों के पुनः प्राकट्य की योजना निरूपित नहीं हो पा रही है। एन.एच-19 पर कोटवन टोल के पास बिक्रीकर विभाग के जॉच चौकी के नाम से खसरा सं० 227, 228, 229, 230 व 231 में 28967 वर्ग मीटर निस्प्रयोजित भूमि को उ०प्र०ब्र०ती०वि०प० को टी.एफ.सी. निर्माण परियोजना हेतु उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में। सौभरि नगर वन विस्तार की ग्राम जहांगीरपुर खादर में 15.00 है० भूमि पर सहायक भूलेख अधिकारी द्वारा विवाद के निस्तारण के संबंध में।
      वाटर म्यूजियम हेतु ग्राम अजीजपुर में सिंचाई विभाग की 5.475 है० भूमि को उ०प्र०ब्र०ती०वि०प० को उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में। मथुरा-वृन्दावन नगर निगम की अब्दुल नवींपुर बांगर की स्थित भूमि को पौधालय विकास हेतु उपलब्ध कराया जाना। जिला उद्यान अधिकारी से स्थानीय देशज प्रजातियों के पौधों को उगाने की परियोजना। उ०प्र०ब्र०ती०वि०प० द्वारा तैयार कराये गये ब्रज विकास योजना-2041 में सम्बन्धित 16 विभागों की डी०पी०आर० प्रस्तुतीकरण दिया गया।
        बैठक में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, डी एफ ओ रजनी कांट मित्तल, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी जेपी पांडेय, पर्यटन अधिकारी डी के शर्मा, उप जिलाधिकारी छाता, सदर तथा गोवर्धन सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.