• Thu. Jul 2nd, 2026

श्रीब्रजधाम आश्रम का 12 वां त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

ByVijay Singhal

May 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
वृन्दावन।वाराहघाट/परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीब्रजधाम आश्रम में मानव सेवा ट्रस्ट (रजि.) मुंबई के द्वारा श्रीब्रज धाम आश्रम का 12 वां मंगलमय त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव, एवं जगदगुरू स्वामी शंकराचार्य जयंती महोत्सव ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानन्द महाराज के पावन सानिध्य में अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आयोजित संत-विद्वत सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रीब्रजधाम आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानन्द महाराज ने कहा कि  श्रीधाम वृन्दावन परब्रह्म परमेश्वर भगवान श्रीकृष्ण और उनकी आल्हादिनी शक्ति स्वरूपा श्रीराधा की पावन लीला भूमि है।यहां निवास पाने के लिए देवतागण भी लालायित रहते हैं।यहां केवल वही लोग आ पाते हैं, जो कि श्रीराधा रानी के परम् कृपापात्र होते हैं।
महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद पुरी महाराज एवं श्रीमहंत स्वामी योगेंद्रानंद महाराज(हरिद्वार) ने कहा कि संत, वृक्ष, नदी, गिरि एवं धरणी ये अपनी लिए नही जीते हैं।इनका निर्माण केवल और केवल परहित और कल्याण के लिए हुआ है।महामंडलेश्वर स्वामी अनन्तानंद महाराज ऐसे ही भगवदनिष्ठ संत हैं,जिन्होंने अपना समूचा जीवन प्रभु भक्ति, धर्म प्रचार एवं समाजसेवा के लिए पूर्णतः समर्पित किया हुआ है।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी एवं प्रमुख धर्मगुरु आचार्य बद्रीश महाराज ने कहा कि मानव सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानन्द महाराज धर्म व अध्यात्म जगत के जाज्वल्यमान नक्षत्र हैं।उनके द्वारा समूचे विश्व में प्राचीन भारतीय वैदिक सनातन संस्कृति का जो प्रचार-प्रसार किया जा रहा है,वो अति प्रशंसनीय है।
संत-विद्वत सम्मेलन में पण्डित बिहारीलाल वशिष्ठ, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी चितप्रकाशानंद सरस्वती महाराज, स्वामी अनंतानंद गिरि महाराज, स्वामी दीप्तानंद महाराज, आश्रम के प्रबन्धक निरंजन, लाल बाबा, स्वामी धर्मनंदन महाराज, स्वामी लोकेशानंद महाराज, एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह, श्रीकृष्ण गौतम, रिटायर्ड सूबेदार गोकुल चंद्र, प्रमुख समाजसेवी गोपाल खेतान, श्रीमती शांति खेतान (मुम्बई), राजीव गोयल, अनिल बंसल (मेरठ), प्रीतम सिंह, शंकरलाल अग्रवाल आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।संचालन स्वामी प्रेमानंद महाराज ने किया।
महोत्सव के अंतर्गत महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानन्द महाराज ने सभी संतों, विद्वानों एवं अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।तत्पश्चात संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारा आदि के कार्यक्रम भी संपन्न हुए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.