हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ब्रजधाम आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर अनंतानंद महाराज ने आश्रम के वार्षिकोत्सव पर बयान दिया कि अयोध्या में प्रभु राम विराज गए हैं। अब मथुरा में श्रीकृष्ण की बारी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कानूनी लड़ाई के रास्ते से अयोध्या में जीत मिली थी। उसी प्रकार से श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मामले में भी मिलेगी। वृंदावन स्थित ब्रजधाम आश्रम में उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात की। वार्ता का विषय श्रीकृष्ण जन्मभूमि को ही रखा। महामंडलेश्वर अनंतानंद महाराज ने कहा कि राघवेंद्र सरकार विराज गए हैं। शीघ्र ही कृष्ण लाल भी विराजे जाएंगे। सनातनियों की जीत होगी। महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महाराज ने न्यायालय में चल रहे केस के विषय में जानकारी भी की। बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद में वादों की पोषणीयता के मामले को लेकर सुनवाई हो रही है। मुस्लिम पक्ष इस मामले को अयोध्या की तर्ज पर अवरोध पैदा करके सुनवाई नहीं होने देना चाहता। उच्च न्यायालय इलाहाबाद में 15 मई को अगली सुनवाई होनी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
