• Thu. Jul 2nd, 2026

कोसीकलां में साढ़े 33 लाख रुपये में पट्टे पर उठी गोशाला की जमीन

ByVijay Singhal

May 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में श्रीकृष्ण गोशाला की जमीन को पट्टे पर देकर कमेटी ने गोशाला के कोष को सुदृढ़ करने का प्रयास किया है। इससे गोशाला को करीब साढे 33 लाख रुपये की आय होने की उम्मीद है, जो इसके संचालन एवं व्यवस्थाओं में खर्च की जाएगी। नगर की सबसे बड़ी श्रीकृष्ण गोशाला का चुनाव गत दिवस हुआ था, जिसमें धर्मवीर शर्मा को अध्यक्ष एवं दिनेश बठैनियां मंत्री बनाया गया। रविवार को कमेटी ने गोशाला की करीब साढे 47 एकड़ जमीन को पट्टे पर देने के लिए खुली बोली का आयोजन किया। आसपास के गांवों के करीब 9 किसानों ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा एवं मंत्री दिनेश अग्रवाल बठैनियां ने बताया कि बठैनकलां के किसान हुकम सिंह ने 70,500 रुपये प्रति एकड़ की बोली लगाई। इससे गोशाला को करीब साढ़े 33 लाख रुपये आय होगी। बताते हैं कि इसके लिए उन्होंने नियमानुसार राशि भी जमा करा दी है। कमेटी के इस निर्णय से जहां गोशाला का कोष सुदृढ़ होगा तो वहीं व्यवस्थाएं भी बेहतर होंगी। पहली बार की गई इस व्यवस्था के परिणामों ने सभी को चौंका दिया। हालांकि कमेटी के सामने अब गोशाला में बेहतर परिवर्तन लाने की चुनौती भी होगी। इस दौरान डाॅ. अमर सिंह पौनियां, उद्यमी भगवत मित्तल, जवाहर लाल सांगवान, अमर चंद मास्टर, भजन लाल नेता, शंकर बंसल, पवन सभासद, भगवत स्वर्णकार, बब्बल पंजाबी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.