• Thu. Jul 2nd, 2026

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के व्यापारी लामबंद, मंगलवार से अनिश्चितकालीन बंदी की घोषणा का ऐलान

ByVijay Singhal

May 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पुलिस-प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान के व्यापारी लामबंद हो गए हैं। मंगलवार से अनिश्चितकालीन बंदी की घोषणा कर दी है। रविवार को इस संबंध में बैठक हुई। व्यापारियों ने कहा कि तमाम आश्वासन के बाद भी श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार के सामने वाले रोड को प्रशासन द्वारा खोला नहीं गया है। इससे व्यापार बहुत बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान व्यवसाय समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि पुलिस-प्रशासन अपनी मनमानी और हठधर्मिता के कारण आम मार्ग को बंद कर व्यापारियों एवं स्थानीय निवासियों के उत्पीड़न पर आमादा है। डीएम-एसएसपी से भी व्यापारी पूर्व में मिले। मगर, समस्या का समाधान नहीं हुआ। व्यापार प्रभावित हो रहा है। प्रशासन द्वारा वाहन पास के नवीनीकरण में भी मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है। पुलिसकर्मियों द्वारा बैरियर पर चेकिंग के नाम पर भी अभद्रता की जाती है। समस्याओं को लेकर व्यापारी आक्रोशित हैं। बैठक में व्यापारियों ने सामूहिक रूप से मंगलवार से अपने प्रतिष्ठानों को अनिश्चितकाल के लिए बंद का निर्णय लिया है। सोमवार तक का वक्त दिया गया है। अगर, स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो मजबूरन धरना देंगे। बैठक में भीमसेन जैन, बृजेश शर्मा, बबलू पंडित, निखिल अग्रवाल, प्रवीण भाटिया, अंकुर गोयल, हरिदास देवनाथ, राधा रमण, ओम प्रजापति, योगेश अग्रवाल, ठाकुर गोला, नवनीत अग्निहोत्री, राजू वैध, विनोद दिवाकर, हेम चौहान, दिनेश जैन आदि व्यापारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.