• Wed. Feb 18th, 2026

फरह पुलिस ने टटलू गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

ByVijay Singhal

May 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले टटलू गैंग के दो सदस्यों को फरह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1,39,640 रुपये, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए मुकेश उर्फ मनोज पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी 141 आवास विकास काॅलोनी, मैनपुरी हाल निवासी राजहंस कालोनी गोवर्धन चौराहा और भाग सिंह पुत्र कन्नीराम निवासी गोलपुरा, कुम्हेर (राजस्थान) ने कस्बे में टटलूबाजी की वारदात की अंजाम दिया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिन ने गढ़ी पचौरी से परखम नहर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर बाइक सवार दोनों बदमाशों को दबोच लिया। आरोपी मुकेश उर्फ मनोज के खिलाफ मथुरा जनपद में छह मुकदमे दर्ज हैं। भाग सिंह के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम ने फरह थाने के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह, चौकी प्रभारी नितिन तेवतिया आदि शामिल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.