हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शराब के नशे में युवक ने पत्नी को मरने की धमकी देते हुए चाकू से अपनी गर्दन काट ली। परिजन उपचार के लिए गोवर्धन स्थित अस्पताल ले गए, जहां से हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव मगोर्रा में कल्याण सिंह उर्फ लक्ष्मन सिंह पुत्र लालो ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे शराब के नशे में पत्नी कल्पना देवी को मरने की धमकी देते हुए चाकू से अपनी गर्दन काट ली। गर्दन से खून निकलता देख परिजन में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल युवक को उपचार के लिए सीएचसी गोवर्धन लाया गया। यहां गर्दन से खून रुकने का नाम नहीं ले रहा था। युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसका उपचार चल रहा है। युवक पूर्व में भी शराब के नशे में हाथ को आरी से काट चुका है। घायल कल्याण सिंह मूल रूप से आगरा के थाना अछनेरा के गांव बियारो का निवासी है। करीब एक वर्ष से पत्नी कल्पना देवी के साथ ससुराल मगोर्रा में रह रहा है। पत्नी कल्पना देवी ने बताया कि पति आए दिन शराब पीकर झगड़ा करते हुए मरने की धमकियां देता है। पहले आरी से हाथ काट लिया, अब चाकू से गर्दन काट ली। बताया कि पति की इन्हीं हरकतों से तंग आकर वह अपने मामा के घर चली गई थी। 20 दिन बाद लौटकर आई हूं, तो फिर से शराब पीकर झगड़ा कर लिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. नेहा चौधरी ने बताया कि युवक ने चाकू से गर्दन काट ली। हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार का कहना है कि शराब के नशे में युवक ने गर्दन पर चाकू मार लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
