• Wed. Feb 18th, 2026

पार्षद समर्थक के घर पर हमला, एक नामजद व 6 अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज

ByVijay Singhal

May 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम के बालाजीपुरम वार्ड के पार्षद के समर्थक पर चुनावी रंजिश में हमले के प्रयास का मामला सामने आया है। हाईवे थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद और छह अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इस प्रकरण में एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें कुछ युवक एक बाइक पर मय लाठी-डंडों के बैठे दिख रहे हैं।
हाईवे थाना क्षेत्र के बालाजीपुरम वार्ड के पार्षद दिनेश ने बताया कि उनके एक समर्थक को जुगनू, जिसने की एक प्रत्याशी को निकाय चुनाव लड़ाया था। चुनाव के समय से वह रंजिश मानता आ रहा है। मंगलवार को उसने समर्थक को घेर लिया। वह जान बचाकर अपने घर पहुंचा तो जुगनू अपने लड़कों को लेकर उसके घर जा धमका। इधर, तब तक सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपी भाग गए। इधर, जुगनू का आरोप है कि उसे पहले पार्षद के समर्थक द्वारा भेजा गया था। तभी उसने अपने साथियों को बुलाया था। इंस्पेक्टर उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि पार्षद की तहरीर पर जुगनू व उसके अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.