• Wed. Feb 18th, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

ByVijay Singhal

May 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर थाना क्षेत्र के गांव नगला मोती में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। विनोद कुमार (37) पुत्र गोपाल सिंह निवासी नगला मोती, सुरीर खेतों की तरफ गया था। वहां विषाक्त खा लिया। इसके बाद घर लौटा तो तबीयत खराब हो गई। तब परिवार वालों को विषाक्त खाने के बारे में जानकारी दी। तत्काल उसे अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई।इंस्पेक्टर सुरीर संजीव कांत मिश्रा ने बताया कि युवक सेल्समैन का काम करता था। पुलिस की जांच में अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। परिवार वालों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। शव पोस्टमार्टम के बाद उन्हें सौंप दिया है। इधर, मृतक के परिवार के धीरेंद्र सिंह धनगर ने बताया कि विनोद कुमार पर कर्ज हो गया था। इस बार गेहूं की फसल की उपज भी कम हुई थी। इसके चलते वह परेशान था। शायद आत्महत्या का यही कारण रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.