• Wed. Feb 18th, 2026

मथुरा में खाद्य विभाग ने पनीर-घी प्लांट पर की छापेमारी कार्रवाई, स्टॉलो पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

ByVijay Singhal

May 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद के अलग-अलग क्षेत्र में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मिलावट खोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पनीर, घी प्लांट पर छापामारी की गई वही खाद्य पदार्थों की स्टालों पर भी सैंपल लिए गए। इस छापामार कार्रवाई से मिलावट खोर लोगों में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत नौझील क्षेत्र में पनीर प्लांट पर छापा मार करवाई कर घी का नमूना संग्रहित किया गया तथा पनीर प्लांट के संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि पनीर का निर्माण करते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें तथा कोई भी अपमिश्रक पदार्थ पनीर प्लांट परिसर में ना रखें। इसके अलावा नौझील क्षेत्र में संचालित केला पकाने वाले प्लांट का निरीक्षण किया जिस दौरान संचालक लाइसेंस प्रस्तुत न कर सका जिसके लिए उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है साथ ही केला पकाने में किसी भी हानिकारक रसायन का उपयोग न करने की निर्देश दिए गए । मथुरा शहर के कृष्णा नगर स्थित चौपाटी में संचालित खाद्य पदार्थों की स्टालो की जांच कर पनीर, ग्रेवी, तथा भाजी के नमूने संग्रहित किए गए। सभी स्ट्रीट वेंडर्स को निर्देश दिए गए हैं कि खाद्य पदार्थ को बनाते तथा विक्रय करते समय हेड कैप अप्रैन तथा ग्लव्स का उपयोग करें तथा खाद्य पदार्थों में हानिकारक कृत्रिम रंगों का उपयोग न करें सभी खाद्य पदार्थों को ढक कर रखें। यदि उनके विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है तो उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी तिवारी तथा धर्मेंद्र सिंह देवराज सिंह अरुण कुमार दलबीर सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.