हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 8 मई 2024 को भारतीय किसान यूनियन भानू की पंचायत मथुरा महानगर के बद्री नगर स्थित कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई पंचायत में एक दर्जन युवाओं ने भारतीय किसान यूनियन भानू की सदस्यता ग्रहण की।
महानगर में भारतीय किसान यूनियन भानू का संगठन विस्तार किया गया पंचायत में भारतीय किसान यूनियन भानू के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी महानगर संयोजक विजय सिंघल नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी युवा नेता तनवीर कुरेशी का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
पंचायत में महानगर की जन समस्याओं के समाधान के लिए विचार विमर्श किया गया।
संगठन विस्तार करते हुए महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी महानगर संयोजक विजय सिंघल ने बॉबी मुल्लाजी को भारतीय किसान यूनियन भानू का नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया असलम कुरैशी नगर कमेटी में प्रमुख महासचिव की जिम्मेदारी दी गई दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी को महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी महानगर संयोजक विजय सिंघल नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी ने नियुक्ति पत्र सोपे।
पंचायत को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी महानगर संयोजक विजय सिंघल ने कहा मथुरा महानगर में भारतीय किसान यूनियन भानू का संगठन विस्तार किया जा रहा है अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय किसान यूनियन भानू केे राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह जी के विचारों से अवगत करा कर संगठन से जोड़ने का काम किया जाएगा मथुरा महानगर में भारतीय किसान यूनियन भानू के 2000 सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे जिसकी तैयारी में कार्यकर्ता जुट जाएं मथुरा महानगर में जन समस्या सुरसा की तरह मुंह पड़े हुए हैं लेकिन अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं मथुरा महानगर में पीने के मीठे पानी की समस्या गंभीर रूप धारण किए हुए हैं मथुरा महानगर की जनता पैसे से पीने का पानी खरीदने को मजबूर है जल्द ही मथुरा महानगर की जनता के साथ मथुरा वृंदावन नगर निगम कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे।
नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी ने कहा मथुरा महानगर में भारतीय किसान यूनियन भानू का परिवार निरंतर बढ़ रहा है मथुरा महानगर के अंतर्गत आने वाले सभी गांव में भारतीय किसान यूनियन भानू की पंचायत होगी पंचायत में किसानो की समस्याओं को सुना जाएगा व उनका निस्तारण भी कराया जाएगा
पंचायत में प्रमुख रूप से युवा नेता चिरागुद्दीन कुरैशी युवा नेता तनवीर कुरेशी कैफ कुरैशी आलोक शशिकांत मनोज विष्णु आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
