• Tue. Feb 17th, 2026

भक्ति धाम वेल्फेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया डॉ. गोपाल चतुर्वेदी का सम्मान

ByVijay Singhal

May 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
वृन्दावन।रुक्मणि विहार स्थित भक्ति धाम में भक्ति धाम वेल्फेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) के द्वारा नगर के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी का उनके द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट लेखन के लिए सम्मान किया गया।उन्हें यह सम्मान ट्रस्ट के अध्यक्ष के.एल. बंसल (सेवानिवृत्त, सी.बी.आई. अधिकारी), सचिव संदीप कुमार सिंघला, कोषाध्यक्ष रामशरण गुप्ता व चंडीगढ़ के प्रख्यात उद्योगपति अरुण गर्ग आदि ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह (अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर का मॉडल), अंग वस्त्र एवं ठाकुरजी का पटुका प्रसादी माला आदि प्रदान कर दिया।साथ ही यह कहा कि डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने साहित्य सृजन, उत्कृष्ट पत्रकारिता, समाज सेवा एवं अपने विभिन्न धार्मिक व आध्यात्मिक क्रिया-कलापों के द्वारा अपनी जो एक अलग स्वतंत्र पहचान बनाई है, वो अति प्रशंसनीय है।हमारा ट्रस्ट उनका सम्मान कर गौरव की अनुभूति कर रहा है।प्रभु से हम उनके उज्ज्वल, सुखद व समृद्ध जीवन की मंगल कामना करते हैं।
इस अवसर पर जगद्गुरू, पीपाद्वाराचार्य बाबा बलरामदास देवाचार्य महाराज, मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के मेयर विनोद अग्रवाल, डिप्टी मेयर मुकेश सारस्वत, कल्याणम् करोति (मथुरा) के महासचिव सुनील शर्मा व सह सचिव निरुपम भार्गव, पार्षद धनंजय सिंह, भाजपा नेता सुधांशु खंडेलवाल व दीपक तिवारी, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा व आर.के. वर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.