• Tue. Feb 17th, 2026

राया सब्जी मंडी में लगी आग, दर्जनों दुकानें जलकर हुईं राख; दमकलकर्मी मौके पर

ByVijay Singhal

May 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट प्रिन्स वर्मा राया
मथुरा के राया कस्बा के मुख्य बाजार में रेलवे लाइन किनारे लगने वाली सब्जी मंडी की दुकानों में सोमवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। दर्जनों दुकानें जलकर राख हो गईं। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम देर रात तक आग पर काबू पाने में जुटी रही। घटना सोमवार रात करीब 11:30 बजे की है। राया कस्बा में रेलवे लाइन के किनारे लगने वाली सब्जी मंडी में सभी दुकानों को बंद करके विक्रेता अपने घर जा चुके थे। तभी अज्ञात कारणों से दुकानों में आग लग गई। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। इधर, फायर ब्रिगेड की टीम को भी सूचना दी गई। करीब 12 बजे दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। देर रात तक आग पर काबू खाने के प्रयास जारी रहे। मुख्य अग्निश्मन अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। संभावना यह भी है कि किसी अराजक द्वारा दुकानों में आग लगाने की शरारत की गई हो। फिलहाल पूर्ण रूप से जांच होने के बाद ही आग लगने की सही वजह सामने आने के बाद कोई आधिकारिक पुष्टि की जा सकेगी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.