• Mon. Feb 16th, 2026

महावन तहसील के अंतर्गत अवैध खनन पर रात 12 बजे मारा छापा, कई वाहन पकड़े

ByVijay Singhal

May 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन तहसील में क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ नायब तहसीलदार साविका शर्मा ने कड़ी कार्रवाई की। महावन क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर जिलाधिकारी को बार-बार शिकायतें मिल रहीं थीं। डीएम शैलेंद्र सिंह ने महावन तहसील में तैनात नायब तहसीलदार साबिका शर्मा को टीम के साथ मौके पर भेजा। उन्होंने एक जेसीबी मशीन, दो ट्रैक्टर-ट्राॅली, एक डंपर को पकड़ लिया।

जयपुर-बरेली राजमार्ग के निर्माण की आड़ में बलदेव, जमुनापार, राया आदि क्षेत्रों में मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। खनन माफिया सूर्यास्त के बाद सक्रिय हो जाते हैं। सरकारी जमीन, किसानों के खेत से मिट्टी खोद कर शहर में बन रही नव निर्मित काॅलोनियों में ऊंचे दामों में बेच रहे हैं।विवार की रात को अवैध खनन की सूचना डीएम को मिली। उन्होंने रात लगभग 12 बजे गांव दौलतपुर में नायब तहसीलदार साबिका शर्मा को भेजा। टीम को देखते ही खनन माफिया भागने लगे। नायब तहसीलदार ने मौके से एक जेसीबी मशीन, एक डंपर, दो ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ लिया। चालक वाहनों को छोड़कर भाग गए। पकड़े गए वाहनों को बलदेव पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। नायब तहसीलदार महावन साबिका शर्मा ने बताया सभी वाहनों को सीज कर कार्रवाई की गई है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.