हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत मांट-राया मार्ग पर नगला बिंदा के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें बाइक की सवार की मौत हो गई। बताया गया है मृतक अपनी बहन की सगाई कर गांव के लिए वाप लौट रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोमवार देर रात को थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत मांट-राया मार्ग पर नगला बिंदा के समीप मांट की तरफ से जा रही बाइक में सामने से आरहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पे सवार 20 वर्षीय पिष्पेंद्र उर्फ बन्टू पुत्र बिजेंद्र सिंह निवासी जोगपुरा थाना राया घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी मांट में भर्ती कराया, जहां पर हालत गभीर होने पर मौत हो गई। बिजेंद्र सिंह को जब बेटे की मौत की खबर मिली तो वो पूरी तरह टूट गए। बेटी की सगाई की खुशियां पल भर में ही मातम में बदल गईं। कस्बा मांट प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतक बाइक सवार अपनी बहन की सगाई कर गांव के लिए लौट रहा था और 10 मई को बहन की शादी होनी है। हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
