उन्होंने उम्मीद जताई कि अग्रवाल समाज हमेशा राष्ट्रवाद के लिए लड़ा है और आगे भी लड़ता रहेगा। कहा कि हम इस देश को आगे बढ़ाने व अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अपना योगदान देते हैं और आगे भी देते रहेंगे। अंत में उन्होंने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री मंत्री बनाने हेतु मतदाताओं से शत प्रतिशत वोटिंग करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार तोमर से भी वार्ता की और उन्हें मथुरा के विकास की रूपरेखा से अवगत कराया। बताया कि मथुरा के विकास की बहुत सी योजनाओं पर निरंतर कार्य जारी है। जल्द ही विकास की ये योजनाएं धरातल पर दिखाई देंगी और मथुरा में परिवर्तन दिखाई देगा। भारी तादाद में आने वाले श्रद्धालुओं की दृष्टि से भी इसे प्राथमिकता पर रखा गया है। इस दौरान आयोजकों ने उन्हें पटुका उढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में असारवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक दर्शना बेन वाघेला, शरद अग्रवाल, रवि चाणक्य, केके गुप्ता, डॉ हसमुख अग्रवाल, राजकुमार तोमर, एडवोकेट सतीश अग्रवाल, ओंकार प्रसाद अग्निहोत्री, पंकज, अमित तोमर आदि मौजूद रहे।
