• Sun. Feb 15th, 2026

ब्रज कला केंद्र पर 8 मई को मनाया जाएगा विश्व रेड क्रॉस दिवस

ByVijay Singhal

May 6, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। वृंदावन में मथुरा-वृंदावन रोड स्थित उद्योग नगर में भारतीय रेड क्रॉस मथुरा शाखा की आयोजित बैठक में 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस को भव्य-दिव्य मनाये जाने के संबंध में चर्चा हुई l भारतीय रेड क्रॉस मथुरा के सभापति महेश खंडेलवाल ने बताया कि 8 मई बुधवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस का कार्यक्रम ब्रज कला केंद्र मसानी में किया जाएगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह करेंगे तथा इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सी. एम. मवार रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमें समय पर अपने कार्यों का पूर्ण करना चाहिए आपात स्थिति में शीघ्रता से पीड़ित मानवता की सेवार्थ हेतु हमें उपस्थित होना होता है । वर्तमान में आवश्यकता है कि समाज में समस्याएं चल रही है हमें उनके लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करें । उपसभापति वृषभान गोस्वामी ने बताया कि रेड क्रॉस सेवा सप्ताह के अंतर्गत संस्था द्वारा जिले में संचारी रोगों के रोकथाम हेतु मास्क वितरण, ब्लड डोनेशन कैंप स्वच्छता जागरूकता अभियान माहवारी प्रबंधन आदि कार्य किए जा रहे हैं । पूर्व सीएमओ डॉ. सी. एम. मवार ने कहा कि विश्व रेड क्रॉस दिवस पर उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिन्होंने इस संस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है उनको सम्मानित किया जाएगा ।बैठक में महेश अग्रवाल सुरेश खंडेलवाल डॉ. गुलशन कुमार शिवकुमार गुप्ता गिरीश वार्ष्णेय शैलेश खंडेलवाल डॉ. एलएस आचार्य डॉ नीतू गोस्वामी अनुराधा चंद्रा डॉ अमित कश्यप आदि उपस्थित रहे ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.